
Bihar Politics : बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखे तीखे आरोप लगाए हैं।
प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर नीतीश कुमार को अपराध और भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह माना जाए, तो तेजस्वी यादव को दुर्योधन करार देना गलत नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव और तेजस्वी यादव ने बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और 15 वर्षों तक राज्य को पीछे धकेला।
एएनआई से बातचीत में किशोर ने कहा, “बिहार का हर नागरिक जानता है कि इनसे (आरजेडी) अधिक भ्रष्ट और आपराधिक प्रवृत्ति का कोई नेता नहीं रहा। तेजस्वी यादव का अपराध और भ्रष्टाचार पर बोलना उस शेर की तरह है जो लोगों को शाकाहारी बनने की सलाह दे रहा है।”
उन्होंने आगे कहा कि लालू यादव ने 15 साल बिहार को गर्त में पहुंचाया। उनके शासन में बिहार की स्थिति बहुत खराब हुई, और जब तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने स्थिति में कोई सुधार नहीं किया, बल्कि और भी अधिक खराब कर दिया।
हालांकि, इससे पहले प्रशांत किशोर ने बेगूसराय में एक रैली में नीतीश कुमार की प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार में अपराधियों और मंत्रियों ने भ्रष्टाचार किया है, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर नीतीश कुमार ईमानदार हैं।
यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है और दोनों नेताओं के समर्थकों में प्रतिक्रिया आ रही है। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह बयान चुनावी माहौल को और गरमाने वाला माना जा रहा है।
यह भी पढ़े : मेरठ में मुजरे की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा! कोठे पर देह व्यापार करते मिली महिलाएं व बच्चियां, पास में ही है चौकी