
Bihar Politics : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रचार और सीटों के बंटवारे को लेकर 39 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया है। इस समिति में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, डॉ. शकील अहमद खान, डॉ. मदन मोहन झा, जितेंद्र गुप्ता जैसे कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।
इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रचार अभियान और सीट बंटवारे की रणनीति को गति देने के लिए प्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति का गठन किया है।
39 सदस्यीय इस समिति में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विधान मंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान, पूर्व अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, और कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता के साथ ही अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, समिति में स्थायी आमंत्रित सदस्य भी होंगे, जिनमें सांसद, विधायक, विधान पार्षद, लोकसभा और विधान सभा के सदस्य, कांग्रेस की राष्ट्रीय और प्रदेश इकाइयों के सचिव, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के स्थायी सदस्य और फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष शामिल हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देशानुसार यह समिति गठित की गई है।
इसमें शामिल अन्य नेताओं में शकीलुजमा अंसारी, संजीव टोनी, मोतीलाल शर्मा, कपिल देव प्रसाद, अंशुल अभिजीत, बृजेश पांडेय, जमाल अहमद भल्लू, मंजू राम, आजमी अंसारी, राजेश राठौर, कैलाश पाल, कुमार आशीष और नीतू निषाद, रेखा सोरेन आदि प्रमुख हैं।
यह भी पढ़े : प्रियांक खरगे ने बताया क्यों बने सिख, जैन, बौद्ध और लिंगायत धर्म! कहा- ‘हिंदू धर्म ने नहीं दिया सम्मान’