बिहार चुनाव : PK का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘बिहारियों का मजाक उड़ाते हैं राहुल गांधी’

Prashant Kishor on Rahul Gandhi : प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर बिहार को लेकर कड़ा हमला किया है। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या राहुल गांधी ने कभी बिहार के किसी गांव में एक रात भी बिताई है? किशोर ने कहा कि राहुल गांधी पूरे जीवन में एक भी रात बिहार में नहीं रुके हैं, फिर भी वह बिहारियों का मजाक उड़ाते हैं और उन्हें दिल्ली से ज्ञान देते हैं।

प्रशांत किशोर ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के बिहारियों पर दिए बयान का भी जिक्र किया। रेवंत रेड्डी ने कहा था कि मजदूरी करना बिहारियों के डीएनए में है और वहां की हालत खराब होने का कारण बिहारियों का बिहार में आकर मजदूरी करना है। प्रशांत किशोर ने पूछा कि क्या बिहार में जाकर राहुल गांधी उनसे सवाल करेंगे कि उनके पार्टी के मुख्यमंत्री ने ऐसा कहा था या नहीं।

इसके अलावा, किशोर ने कांग्रेस के बिहार के विकास के वादों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 1989 में राजीव गांधी ने गांधी मैदान से घोषणा की थी कि बिहार के विकास के लिए 50,000 करोड़ रुपये देंगे, लेकिन वह पैसा कहां गया, यह आजतक पता नहीं चला। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस ने बिहार के लिए क्या किया जब वह 15 साल तक केंद्र में रही।

प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने बिहारियों के साथ गलत किया है और अब उन्हें बिहारियों से माफी माँगनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के शीट शेयरिंग की बात पर भी तंज कसा, कहा कि लालू यादव जितनी भीख देंगे, वह भी बहुत कम है। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है और उसकी स्थिति बहुत कमजोर है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

अहमदाबाद रथ यात्रा में मचा हड़कंप, बेकाबू हाथी से भगदड़ देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में 8वीं के छात्र से रैगिंग फिर मुश्किलों में एअर इंडिया भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली