Bihar Election Results : कांग्रेस का मंथन….जयराम रमेश ने महागठबंधन की हार के लिए वोट चोरी का लगाया आरोप

Bihar Election Results : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनावों को “शुरू से ही अनुचित” बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 61 सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद दोहरे अंक में जीत हासिल करने में विफल रही। 2020 के बिहार चुनावों में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़कर 19 सीटें जीती थीं। राहुल गांधी ने आश्वासन दिया कि पार्टी चुनावी प्रदर्शन की समीक्षा करेगी और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने महागठबंधन की हार के लिए वोट चोरी को जिम्मेदार ठहराया और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग से जोड़ा। वहीं पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया पर शुरू से ही सवाल उठ रहे थे। उन्होंने कहा कि अप्रत्याशित नतीजों की जांच होना चाहिए और पार्टी आंकड़ों और मतदाता सूचियों (फॉर्म 17C) के माध्यम से तथ्य सामने लाएगी।

बिहार विधानसभा चुनाव 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए, और 14 नवंबर को नतीजे घोषित हुए। मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच रहा। एनडीए ने 202 सीटों पर कब्जा जमाकर बहुमत (122 सीट) पार किया। महागठबंधन को मात्र 35 सीटें मिलीं, जबकि एआईएमआईएम ने पांच और बीएसपी ने एक सीट जीती। एनडीए में भाजपा ने 89, जदयू 85, लोजपा रामविलास 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा 4 सीटें जीतीं। महागठबंधन में राजद को 25, कांग्रेस को 6, सीपीआई (एमएल) (एल) 2, भारतीय समावेशी पार्टी 1 और सीपीआई (एम) 1 सीट मिली।

चुनाव में ऐतिहासिक मतदान दर 67.13% दर्ज की गई, जो 1951 के बाद सबसे अधिक है। महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया — महिला मतदान दर 71.6% रही, जबकि पुरुषों की दर 62.8% रही।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें