
Bihar Election : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर बीजेपी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी ने इस चुनाव के लिए 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति का गठन किया है, जिसमें राज्य और राष्ट्रीय स्तर के कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।
बीजेपी की बिहार चुनाव समिति में सबसे पहले बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल का नाम रखा गया है। इसके बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रखा गया है। इस समिति का उद्देश्य चुनाव प्रचार, रणनीति और प्रभावी जनसंपर्क को मजबूत बनाना है।
केंद्रीय नेता: गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, राधा मोहन सिंह, मंगल पाण्डेय, डॉ. संजय जायसवाल, रविशंकर प्रसाद, अश्विनी कुमार चौबे, राजीव प्रताप रूड़ी, सतीश चंद्र दुबे, राजभूषण निषाद आदि, जो पार्टी की जमीन मजबूत करने और प्रचार अभियान में अहम भूमिका निभाएंगे।
स्थानीय नेता: डॉ. प्रेम कुमार, रेणु देवी, जनक राम, हरि सहनी, ऋतुराज सिन्हा, सैयद शाहनवाज हुसैन, रमा देवी, प्रदीप कुमार सिंह, गोपालजी ठाकुर, अशोक यादव आदि, जो सीधे मतदाताओं से संवाद स्थापित करेंगे।
सांसद और अन्य सदस्य: विवेक ठाकुर, शंभू शरण पटेल, धर्मशीला गुप्ता, कृष्ण कुमार मंटू, अनिल शर्मा (बख्तियारपुर), राम नारायण मंडल, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, वीरेन्द्र चौधरी, हरि मांझी, अशोक अग्रवाल, लालमोहन गुप्ता, बेबी कुमारी, शीला प्रजापति, यू.पी. शर्मा, राजेन्द्र चौपाल, उपेन्द्र प्रसाद, राम कुमार राय, विश्वमोहन कुमार, तल्लु वासकी आदि।
यह समिति पार्टी की चुनावी रणनीति को मजबूत बनाने, प्रचार प्रसार को प्रभावी बनाने और मतदाताओं तक पार्टी का संदेश पहुंचाने के लिए गठित की गई है। इससे स्पष्ट है कि बीजेपी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पूरी ताकत के साथ उतरने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़े : India vs Pakistan Asia Cup Final : यहां फ्री में देख सकते हैं भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला