Bihar Election : बिहार चुनाव में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की एंट्री, इस पार्टी में मिल सकती हैं ये दो सीटें

Bihar Election : बिहार विधानसभा चुनावों के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और प्रसिद्ध गायक पवन सिंह अब राजनीतिक मैदान में कदम रखने जा रहे हैं।

खबर के अनुसार, उन्होंने राष्‍ट्रीय लोक मोर्चा (RLFM) में शामिल होने का फैसला किया है। मंगलवार को पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा के दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की, जिसके बाद यह खबर सार्वजनिक हुई।

पवन सिंह को अब बिहार में पार्टी की तरफ से दो सीटें दी जाएंगी। उन्हें राज्यसभा भेजने का भी वादा किया गया है। उनकी लोकप्रियता बिहार में बेहद अधिक है, खासकर भोजपुर क्षेत्र में, जहां उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के जरिए जनता का दिल जीता है। वह एनडीए समर्थक भी माने जाते हैं और भाजपा व उसके सहयोगियों के कार्यक्रमों में भाग लेते रहे हैं। पवन सिंह के आरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है। इस सीट पर पिछले 25 वर्षों से भाजपा का कब्जा है। 2000 में पहली बार भाजपा को सफलता मिली थी, और उसके बाद से ही यहां भाजपा का वर्चस्व रहा है।

2020 के चुनाव में अमरेंद्र प्रताप सिंह ने पांचवीं बार इस सीट से जीत हासिल की थी। पवन सिंह का पार्टी में शामिल होना और चुनाव लड़ने की घोषणा बिहार में राजनीतिक समीकरणों को बदल सकता है। उनकी लोकप्रियता और जनता में पकड़ उन्हें मजबूत उम्मीदवार बना सकती है।

यह भी पढ़े : Prashant Kishor : बिहार में पीके पर भड़कीं शांभवी चौधरी, बोली- ‘राजनीति का स्तर गिरा रहे, मेरी सास को भी घसीट लिया’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें