
Bihar Chunav 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, राजनीतिक दल बिहार के वोटर्स को लुभाने में जुट गए हैं। इनमें महिला वोटर्स पर सभी का ध्यान अधिक है। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार की सरकार महिला मतदाताओं का खास ध्यान रख रही है। इस कड़ी में राजद और अन्य दल भी पीछे नहीं हैं, सभी महिला वोटर्स का मन टटोलने में जुटे हैं। वजह साफ है, बिहार चुनाव में महिला मतदाता चुनाव में जीत और हार में मुख्य भूमिका निभाती हैं।
बिहार में महिला मतदाता बदली हैं चुनाव में जीत का समीकरण
महिलाओं का वोट बिहार की राजनीतिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाता रहा है, इसलिए सभी प्रमुख दल इस वर्ग को साधने में जुट गए हैं। बिहार में महिला मतदाताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बिहार की कुल मतदाता सूची में करीब 50 प्रतिशत महिलाएं हैं। इन महिलाओं का समर्थन किसी भी दल के लिए निर्णायक साबित हो सकता है, खासकर उन इलाकों में जहां चुनावी मुकाबला कड़ा हो। इसके साथ ही, महिलाएं सामाजिक बदलाव, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और विकास से जुड़ी मुद्दों पर अधिक जागरूक हो रही हैं, जिससे राजनीतिक दलों को नई रणनीति अपनानी पड़ रही है।
महिला वोटर्स को लुभा रहें राजनीतिक दल
बिहार में सभी राजनीतिक दल महिला वोटर्स को लुभाने के लिए नई योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं। जिसमें महिला सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य के अलावा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने तक की स्कीम शामिल हैं। इसका ताजा उदाहरण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया है। हाल ही में बिहार की नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए सशक्तिकरण योजनाओं को और मजबूत किया है। वहीं, विपक्षी दल भी महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों को लेकर अपनी-अपनी योजनाएं पेश कर रहे हैं।
भाजपा और जेडीयू महिलाओं के लिए ला रहें नईं योजनाएं
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी महिलाओं के हित में कई घोषणाएं की हैं। पार्टी महिला कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने और महिलाओं के विकास के लिए विशेष योजनाएं लागू कर रही है। जेडीयू महिलाओं के स्वरोजगार, शिक्षा और सुरक्षा पर जोर दे रहा है, ताकि महिलाओं का विश्वास जीत सके।
यह भी पढ़े : Bihar Rape : युवती की नहीं हो रही थी शादी, तांत्रिक के पास पहुंची; पाखंडी ने डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म