
Big Boss 19 : बिग बॉस 19 के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने अमाल मलिक पर कड़ा रुख अपनाया है। शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान ने अमाल की निष्क्रियता और शो में कम भागीदारी पर जमकर भड़ास निकाली है।
सलमान ने आरोप लगाया कि अमाल शो में ज्यादा वक्त सोने में बिताते हैं और सक्रियता नहीं दिखाते। उनका कहना था कि बिग बॉस का मकसद कंटेस्टेंट्स की असली पहचान सामने लाना होता है, लेकिन अमाल अब तक खुद को साबित करने में असमर्थ रहे हैं।
प्रोमो में ही साफ नजर आ रहा है कि सलमान इस बार किसी को भी बख्शने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने अमाल से पूछा, “क्या आप यहां गेम खेलने आए हो या सिर्फ आराम करने?” साथ ही यह भी कहा कि बिग बॉस के इतिहास में किसी भी कंटेस्टेंट को इतना आलसी नहीं देखा गया। सलमान का यह अंदाज बाकी घरवालों के लिए भी चेतावनी था कि यदि उन्हें शो में टिकना है तो एक्टिव रहना जरूरी है।
इसके अलावा, सलमान ने गौरव खन्ना, अशनूर कौर, आवेज दरबार और नगमा को भी चेतावनी दी कि वे भी एक्टिव हो जाएं, क्योंकि फिलहाल सभी कुछ ठंडा-ठंडा लग रहा है। हालांकि, कुछ कंटेस्टेंट्स अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं और टास्क्स व बहसों में खुद को साबित कर रहे हैं। अगर अमाल अपनी स्थिति नहीं बदलते हैं, तो उनका शो में आगे रहने का रास्ता मुश्किल हो सकता है।
यह भी पढ़े : UP News : अंबेडकरनगर में लव जिहाद की आशंका! एक महीने में गायब हुईं 56 लड़कियां, ज्यादातर नाबालिग