बड़ी खबर : तनाव भरे माहौल में एक बार फिर रूस ने दिया पारंपरिक मित्र के साथ रहने का संकेत

  • इस वर्ष के अंत तक भारत की यात्रा पर आयेंगे पुतिन

लखनऊ। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन इस वर्ष के अंत तक भारत की यात्रा पर आयेंगे। रूसी राष्ट्रपति ने भारत के निमंत्रण को स्वीकार कर तनाव भरे माहौल में एक बार फिर से भारत विरोधी लाबी को मुगालते में न रहने और रूस का भारत के साथ ही रहने का स्पष्ट संकेत दे दिया है।

इस साल के अंत में भारत में होने वाले 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को भारत आने के लिए आमंत्रित किया। रूसी राष्ट्रपति ने भारत आने के प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया। क्रेमलिन ने भारतीय नेता के साथ उनकी काल के बाद कहा कि पुतिन और मोदी ने इस बार जोर दिया कि भारत और रूस के बीच संबंध बाहरी प्रभाव से प्रभावित नहीं है और गतिशील रूप से विकसित होते रहेंगे।

यह भी ध्यान दिया गया कि बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और अधिक गहरा करने के लिए प्रतिबद्वता दुहराई। यह प्रयास ऐसे समय में सामने आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है और पाकिस्तान रोज अपने पैंतरों से भारत को परेशानी में डालने का प्रयास कर रहा है। रूसी राष्ट्रपति की ओर से भारत आने के फैसले की खबर से भारत विरोधी ताकतें एक बार फिर से सोचने और अपनी रणनीति पर दुबारा विचार करने को मजबूर हो जायेंगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

दीपिका चिखलिया बन सकती थीं ‘राम तेरी गंगा मैली’ की हीरोइन, लेकिन किस्मत ने बनाया ‘सीता’ MS Dhoni बोले : मुझे जवाब देने की जरूरत नहीं, मेरी फैन फॉलोइंग ही काफी है साई सुदर्शन ने जड़ा धमाका, टी-20 में बिना जीरो आउट हुए बनाए सबसे ज्यादा रन सेना के नये कमांडर होंगे एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारत से अधूरे इलाज के बाद लौटे पाकिस्तानी किशोर की गुहार, बोला- पीएम मोदी मेरी मां को कराची लौटने दें