सोरों पुलिस का बड़ा कारनामा, मृतक को बना दिया शिकायत निस्तारण का गवाह

कासगंज। सोरों पुलिस का बड़ा कारनामा सामने आया है। पीड़ित द्वारा पोर्टल पर की गई शिकायत का निस्तारण कर मृतक को गवाह बना दिया। इस मामले में पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर मामले में जांच पड़ताल कर विवेचक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

नगला सूखा निवासी वीरी सिंह पुत्र गोविंद राम का सगे भाई से विवाद था। वीरीसिंह ने इस मामले की शिकायत 16फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। सोरों कोतवाली पुलिस ने जांच गोरहा चौकी इंचार्ज चंचल सिंह को सौपी थी।पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है चौकी इंचार्ज चंचल ने आरोपी पक्ष से सांठगांठ कर चौकी पर बैठकर ही शिकायत का निस्तारण कर दिया। गांव में जाकर कोई जांच पड़ताल नहीं की।

पीड़ित चौकी आया तो फोटो खींचकर भगा दिया। साथ ही इस मामले में सुमेर सिंह निवासी सूखा नगला को गवाह भी बना दिया। जिनकी मृत्यु 21 दिसंबर 2024 को हो चुकी है। दूसरे गवाह इंद्रपाल को बना दिया। जिन्हें इस संबंध में कोई जानकारी तक नहीं है। पुलिस दफ्तर में बैठकर ही समाधान कर रही है। जिससे पीड़ितो को शासन की मंशा के अनुरूप न्याय नहीं मिल पा रहा है।ऐसे निठल्लू पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

कासगंज एसपी अंकिता शर्मा ने बताया, ” सूखा नगला के एक व्यक्ति ने पोर्टल पर की गई शिकायत को फर्जी तरीके से निस्तारण करने का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।”

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर रूम पर चलो नहीं तो नौकरी छोड़ : नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई