Best Markets For Eid Shopping: ईद के लिए खास बाजारों में करें शॉपिंग, जहां मिलेगा बेहतरीन सामान और किफायती दाम

ईद का त्यौहार एक खुशियों से भरा अवसर होता है, और इस खास मौके पर बाजार सज जाते हैं। लोग अपने प्रियजनों के लिए खास सामान खरीदने के लिए बाजारों की ओर रुख करते हैं। यदि आप इस ईद पर किसी नए शहर में हैं और वहां की मशहूर बाजारों में शॉपिंग करना चाहते हैं, तो यहां हम लखनऊ से लेकर दिल्ली और मुंबई तक की कुछ प्रमुख बाजारों के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको सस्ती और बेहतरीन खरीदारी का मौका मिलेगा।

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ चिकनकारी के कपड़े और पारंपरिक सामान के लिए मशहूर है। यहां की प्रमुख बाजारों में आपको हर बजट के हिसाब से सामान मिल जाएगा।

  • अमीनाबाद बाजार: पारंपरिक लखनवी चिकनकारी कुर्ते, साड़ियां, जूते-चप्पल और अन्य हस्तशिल्प के सामान इस बाजार में मिलते हैं।
  • चौक बाजार: यहां चिकनकारी कुर्ते, दुपट्टे और जूतियां किफायती दामों में मिल जाती हैं।
  • नखास बाजार और भूतनाथ मार्केट: यहां आपको ईद के लिए जरूरी सभी सामान जैसे कपड़े, जूते, इत्र और सजावट का सामान मिल सकता है।

कानपुर

कानपुर चमड़ा उत्पाद और पारंपरिक कपड़ों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप अपनी ईद की खरीदारी करने के लिए कुछ बेहतरीन बाजारों का रुख कर सकते हैं।

  • पैराडाइज बाजार: यहां शेरवानी, कुर्ते पजामे और अन्य फैंसी कपड़े सस्ते दामों में मिलते हैं।
  • बड़ा चौराहा मार्केट: यहां आप चमड़े के बैग, बेल्ट, जूते और घड़ियों जैसी चीजें खरीद सकते हैं।
  • नयागंज बाजार: मिठाइयों, सूखे मेवों और ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी के लिए यह बाजार बेहतरीन है।
  • फूल बाग मार्केट: यहां फैशन और डेकोरेशन आइटम्स की अच्छी वेरायटी मिलती है।

दिल्ली

ईद की खरीदारी के लिए दिल्ली के बाजारों में बहुत कुछ है।

  • चांदनी चौक बाजार: यहां आप पारंपरिक कुर्ते, सूट, शेरवानी और अन्य परिधान खरीद सकते हैं।
  • जामा मस्जिद बाजार: इत्र, अत्तर, खजूर और मिठाइयों की खरीदारी के लिए यह बाजार प्रसिद्ध है।
  • लाजपत नगर मार्केट: ब्रांडेड और डिजाइनर कपड़ों के लिए यहां जाएं।
  • सरोजिनी नगर बाजार: किफायती और ट्रेंडी फैशन के लिए यह बाजार परफेक्ट है।

मुंबई

मुंबई में भी ईद की खरीदारी के लिए बहुत सारे बेहतरीन बाजार हैं।

  • हिल रोड मार्केट: यह दिल्ली के सरोजिनी नगर के जैसा है। यहां आपको वेस्टर्न और इंडियन वियर की सस्ती वैरायटी मिलती है, साथ ही घर सजाने के सामान भी मिलते हैं।
  • फैशन स्ट्रीट: यहां से आप सस्ते दामों में ट्रेडिशनल कपड़े खरीद सकते हैं।
  • दादर बाजार: इस बाजार में भी सस्ती और स्टाइलिश फैशन मिलती है, जो ईद के लिए उपयुक्त होती है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें