
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक नव विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता शव मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका विवाहिता के ससुराली जन घर से फरार हैं।
मामला थाना रिसिया इलाके के पेरी गांव का है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि चार महीने पहले ही राजू की शादी 19 वर्षीय सरोज (मृतिका) के साथ हुई थी। नव विवाहिका का शव मिलने से सभी हैरान हैं। घर में भी कोई अन्य परिजन मौजूद नहीं है। इससे विवाहिता के हत्या की आशंका है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मृतिका के ससुराल के लोगों की तलाश में जुटी है।











