
Bihar Politics : बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ. अशोक राम ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। वर्षों तक पार्टी में रहने के बाद, वह रविवार को जेडीयू में शामिल होने जा रहे हैं। अशोक राम ने खुद इस बात की पुष्टि की है।
वह बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष थे और दलित नेताओं में उनका नाम प्रमुखता से लिया जाता है। वह छह बार विधायक और बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। उनके पिता, बालेश्वर राम भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद रहे थे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, अशोक राम बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु से असंतुष्ट थे। उनका आरोप था कि अल्लावरु ने उन्हें हाशिए पर डाल दिया था, जिससे वह अपनी उपेक्षा से काफी नाराज थे। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से कांग्रेस छोड़ने की बात कही है और रविवार दोपहर जेडीयू कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
यह भी पढ़े : पापा, आपको आपकी पत्नी मुबारक! गाजियाबाद में भाई-बहन के सुसाइड मामले में आया सौतेली माँ नाम, 16 साल का दर्द लिखा