हो जाएं सावधान : दूध की जगह रिफाइंड तेल के फेट से बन रहा चीज, पिज्जा, बर्गर, चीज नगेट्स में धड़ल्ले से हो रहा उपयोग

जबलपुर । पिज्जा, बर्गर, डोसा, पेटिस, पास्ता, सेंडविच में इस्तेमाल किए जाने वाला चीज भी अब सस्ते रिफाइंड तेल के फैट से बनाया जा रहा है| जो नुकसानदायक है| दरअसल चीज का निर्माण दूध या आंशिक दूध के फेट तथा प्रोटीन को जमा (कोयाग्युलेट) कर चीज का उत्पादन होना चाहिए, लेकिन कई जगह चीज सस्ते रिफाइंड तेल के फेट से यह बनाया जा रहा है| ऐसे कृत्रिम चीज का उपयोग चीज पिज्जा, चीज बर्गर, चीज नगेटस, चीज डिप आदियों में धड़ल्ले से हो रहा है| नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के प्रांताध्यक्ष डॉ. पी जी नाजपांडे ने आयुक्त खाद्य सुरक्षा भोपाल को पत्र लिखकर इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है|

नियमों का उल्लंघन…………


डॉ.पीजी नाजपांडे ने बताया की चीज के उत्पादन में खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के अनुसार डेयरी प्रोडक्ट्स एवं एनालॉग के तहत रेग्युलेशन नियम 2.1.6 को 5 फरवरी 2012 को लागू किया गया है|


इसके अनुसार पिज्जा चीज में दूध का फेट कम से कम 35 प्रतिशत होना अनिवार्य है| खाद्य सुरक्षा नियम 2011 के अनुसार रेग्युलेशन 2.4.5 के तहत उपयोग में लाई गई सामग्री का विवरण देना अनिवार्य है| जानकारी छिपाई जा रही है……..
रजत भार्गव, एड.वेदप्रकाश अधौलिया, एड.प्रभात यादव, सुशीला कनौजिया ने बताया कि पिज्जा, बर्गर आदि बनाने वालें यह जानकारी छिपा रहे है|

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर रूम पर चलो नहीं तो नौकरी छोड़ : नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई