BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी होंगे रिटायर: राजीव शुक्ला बन सकते हैं अंतरिम अध्यक्ष

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। साल 2022 में बीसीसीआई के अध्यक्ष बने रोजर बिन्नी अब अपने कार्यकाल के अंतिम चरण में हैं और जल्द ही पद छोड़ सकते हैं। 19 जुलाई 2025 को रोजर बिन्नी 70 वर्ष के हो जाएंगे, जो बीसीसीआई के संविधान के अनुसार किसी भी पदाधिकारी के लिए अधिकतम आयु सीमा है।

बीसीसीआई में नियम स्पष्ट : 70 के बाद नहीं कोई पद

बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक, कोई भी पदाधिकारी जब 70 वर्ष की उम्र पार कर लेता है, तो उसे पद से इस्तीफा देना होता है। ऐसे में रोजर बिन्नी का कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त हो सकता है।

राजीव शुक्ला बन सकते हैं अंतरिम अध्यक्ष

रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई के मौजूदा उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को इस दौरान अंतरिम (कार्यकारी) अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
न्यूज़ एजेंसी ANI के अनुसार, 65 वर्षीय शुक्ला को तीन महीने के लिए कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके बाद सितंबर में सालाना जनरल मीटिंग (AGM) के दौरान अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराए जाएंगे, जिसमें राजीव शुक्ला पूर्णकालिक अध्यक्ष पद के दावेदार बन सकते हैं।

कौन हैं राजीव शुक्ला?

राजीव शुक्ला भारतीय राजनीति और क्रिकेट प्रशासन, दोनों में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे पहले भी बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष और IPL गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन रह चुके हैं। क्रिकेट प्रशासन में उनकी गहरी समझ और मजबूत नेटवर्क के चलते उन्हें इस पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

ये भी पढ़े – अब हम कटोरी लेकर नहीं खड़े…बीजेपी सांसद ने अपने धांसू भाषण से पाक को धो डाला

रोजर बिन्नी का कार्यकाल

रोजर बिन्नी ने अक्टूबर 2022 में सौरव गांगुली की जगह बीसीसीआई अध्यक्ष का पद संभाला था। वे बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष थे और उनका कार्यकाल काफी संतुलित और विवादमुक्त रहा। बिन्नी भारतीय क्रिकेट टीम के 1983 विश्व कप विजेता सदस्य भी रह चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

BJP नेत्री पुत्र के अश्लील वीडियो कांड से भूचाल टशन में रहता था हीरो, फ्लॉप फिल्म के बाद बढ़ा देता था फीस क्या कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को हो सकता है कोविड? अजवाइन पीने के क्या फायदे हैं ओवैसी की ये बात सुन डर जाएगा पाकिस्तान