
- जयन्ती पर याद किये गये सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव, योगदान पर चर्चा
Basti : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को उनके जयन्ती पर शनिवार को याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में पार्टी कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी नेताओें ने उन्हें भावुक होकर याद किया। महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि नेताजी गरीबोें, किसानोें, नौजवानों की आवाज थे। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी हम सभी समाजवादियों की है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व में समाजवाद का कारवा निरन्तर प्रगति की ओर है। युवा पीढी को नेता जी मुलायम सिंह यादव के जीवन संघर्षो से प्रेरणा लेकर आगे बढना होगा। सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि नेताजी हम सबके आदर्श है और उनके पद चिन्हों पर चलकर समाजवादी विचारधारा को मजबूती देना होगा। कहा कि पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूती और आरक्षण देकर सबको जोड़ने का काम नेताजी ने किया था।
सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल, राजेन्द्र चौधरी, दयाशंकर मिश्र, राजकपूर यादव, समीर चौधरी, जावेद पिण्डारी, मो. सलीम, डा. आर.डी. गोस्वामी, मो. स्वालेह, जमील अहमद, गीता भारती, मो. हारिस, देवेन्द्र कुमार चौधरी, अजय यादव, रजनीश यादव, संजय गौतम, रविन्द्र यादव, राजेश यादव एडवोकेट आदि ने नेताजी के जीवन संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डालते हुये कहा कि उन्होने पार्टी को मजबूत करने के लिये आखिरी सांस तक संघर्ष किया। उनके बताये मार्ग पर चलना हम सबकी जिम्मेदारी है। यही उनके प्रति सच्ची सद्भावना होगी।
धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम भवन यादव, रन बहादुर यादव, मुरलीधर पाण्डेय, रमेश गौतम, भोला पाण्डेय, प्रशान्त यादव, दिनेश तिवारी, रविकान्त निषाद, तूफानी यादव, श्याम सुन्दर यादव, मंशाराम, प्रिया श्रीवास्तव, शकुन्तला, सावित्री सिंह, अकबर अली, राहुल सिंह, जोखूलाल, अखिलेश यादव, नितराम चौधरी, मो. फारूक, भोलू, राहुल सोनकर, अजीत यादव, मो. सलीम, मन्नू सिंह, डा. वीरेन्द्र यादव, गौरीशंकर यादव, बैजनाथ शर्मा, दीपक आर्य, रणजीत यादव, रिन्टू, राम सिंह यादव, मो. युनुस आलम, मो. सज्जू के साथ ही जयन्ती पर बड़ी संख्या में सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह को नमन् किया। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।










