Basti : जिला महिला अस्पताल का महिला आयोग की सदस्य ने किया औचक निरीक्षण

Basti : जिला महिला अस्पताल में दोपहर करीब 2:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब राज्य महिला आयोग की सदस्य चारु चौधरी बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण पर पहुंच गईं।

निरीक्षण के दौरान महिला आयोग की सदस्य ने अस्पताल की व्यवस्थाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद करीब आधे घंटे तक विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ मरीजों के पास बाहर से कराए गए अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट मिलने पर उन्होंने सीएमएस से सवाल किए। इस पर सीएमएस ने बताया कि कई मरीज पहले से ही बाहर जांच कराकर आते हैं, जबकि अस्पताल में प्रतिदिन 40 से 50 अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं।

करीब एक घंटे तक चली जांच-पड़ताल के बाद महिला आयोग की सदस्य ने अस्पताल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए और वापस लौट गईं।

उधर, निरीक्षण की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीआरओ कीर्तिप्रकाश भारती मौके पर पहुंचे और अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम ने वन स्टॉप सेंटर की भी जांच-पड़ताल की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें