
Basti : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह सोमवार को बस्ती के होटल बाला जी प्रकाश में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत आयोजित प्रोफेशनल मीट एवं व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे। उनके आगमन पर शहर में उल्लास का माहौल देखने को मिला।
पटेल चौक पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने पदाधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन मार्ग पर कई स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचते ही गगनभेदी नारों से सभागार गूंज उठा।
मंच पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात वंदे मातरम् गान के बाद जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र व व्यापारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच पर सुभाष यदुवंश, विवेकानंद मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार पुनीत ओझा, अधिवक्ता विपुल वर्मा, प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल, व्यापारी नेता अरुण जायसवाल, संजय चौधरी, दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, चंद्र प्रकाश शुक्ल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता जगदीश अग्रहरी ने किया।
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारत आज आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2014 से पहले देश औद्योगिक, शैक्षिक और सामाजिक रूप से पिछड़ा था, परंतु आज भारत विश्व की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण व्यापारिक माहौल में पारदर्शिता और विश्वास पैदा हुआ है। भारत अब आयातक नहीं, बल्कि निर्यातक राष्ट्र बन रहा है।
उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है। “ऑपरेशन सिंदूर” में भारत ने स्वदेश निर्मित रक्षा उपकरणों के बल पर अपनी सैन्य क्षमता का प्रदर्शन किया, जिससे दुनिया ने भारत की शक्ति को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मजबूत नीतियों और निर्णायक नेतृत्व के कारण आज कोई भी देश भारत की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता।
व्यापारी नेता एवं कार्यक्रम संयोजक जगदीश अग्रहरी ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में व्यापारिक और औद्योगिक जगत में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्टार्टअप इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ जैसे अभियानों ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल मीट का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग व्यापारी, प्रोफेशनल, शिक्षक, वकील, इंजीनियर, बैंकिंग अधिकारी और समाजसेवी को एक मंच पर जोड़ना है, ताकि सभी मिलकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार कर सकें।
कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन हर वर्ग के उत्थान और राष्ट्र निर्माण के कार्य में निरंतर जुटा है। उन्होंने प्रोफेशनल मीट में उपस्थित व्यापारियों, पत्रकारों, शिक्षकों, बैंकिंग व बीमा अधिकारियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा पार्टी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर त्रिपाठी, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, रज्जू गुप्ता, राम सिंगार ओझा, अनिल दुबे, राकेश श्रीवास्तव, जय प्रकाश सोनी, अनूप खरे, भानु प्रकाश मिश्र, अंकुर वर्मा, प्रत्युष सिंह, कुंवर आनंद सिंह, सुमन सिंह, श्रीश पाण्डेय, योगेन्द्र सिंह, रोली सिंह, सिद्धार्थ मिश्र, अरविन्द श्रीवास्तव गोला, राधेश्याम जायसवाल, अभिषेक कुमार, चंद्रमणि पाण्डेय सुदामा, दुष्यंत सिंह, केके सिंह, नीरज गुप्ता, सुरेन्द्र तिवारी, आशा सिंह, सतेन्द्र सिंह भोलू, दिलीप पाण्डेय, अमृत कुमार वर्मा, अमित गुप्ता, माता प्रसाद गुप्ता, अखण्ड सिंह, अभिनव उपाध्याय, मनमोहन श्रीवास्तव, गौरव अग्रवाल, अजीत अग्रहरी, वीरेंदर वरनवाल, विनोद कसौधन, आकाश कसौधन, आशीष गुप्ता, पवन अग्रहरी, अनिल अग्रहरी, ममता सिंह, शिवानी सिंह, संध्या दीक्षित, प्रीती श्रीवास्तव, सचिन कसौधन, चन्दन मिश्र, दीपक सोनी, सत्य प्रकाश जायसवाल, दुर्गा चौरसिया, सौरभ गुप्ता, राम प्रसाद गुप्ता, वीरेंदर गुप्ता, लवकुश गुप्ता, राजेश अग्रहरी, प्रमोद गुप्ता, ध्रुव चन्द्र कसौधन, अरविन्द चौधरी, बलराम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, प्रोफेशनल, पत्रकार, समाजसेवी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, इंजीनियर, वकील, उद्यमी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










