Basti : बानपुर पुल से कूदीं दो किशोरियां, ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान

Basti : जनपद बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना होते-होते टल गई। 10 जनवरी 2026 को बानपुर पुल से दो किशोरियों ने छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुल से कूदने वाली किशोरियों की पहचान लक्ष्मी पुत्री गिरजा शंकर उम्र लगभग 16 वर्ष और अंजू पुत्री सुग्रीव उम्र लगभग 17 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों ग्राम रामपुरवा, थाना लालगंज, जनपद बस्ती की निवासी बताई गई हैं।

ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू के बाद दोनों को एम्बुलेंस 108 के माध्यम से सीएचसी कुदरहा भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें