
Basti: थाना क्षेत्र के परसा -परसरामपुर मुख्य मार्ग पर बेदीपुर नहर पुलिया के निकट अज्ञात ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल दोनों युवकों का उपचार चल रहा है।
सूत्रों के मुताबिक ग्राम बेदीपुर निवासी दीपक कौशल पुत्र परमेश्वर प्रसाद थाना परसरामपुर और ग्राम परसरामपुर निवासी आदित्य मिश्र पुत्र सूर्य लाल मिश्र थाना पैकोलिया विगत शुक्रवार देर रात 8.30 बजे के करीब श्रृंगीनारी से अपने घर बेदीपुर आ रहे थे कि विपरीत दिशा से हैरो लेकर आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों युवकों के पैर टूट गया। ट्रैकटर चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया और पुलिस हैरान रह गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने दोनों घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परसरामपुर में भर्ती कराया।
प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया। घायल दीपक कौशल की गम्भीर हालत होने की स्थिति में लखनऊ अपोलो चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। दूसरा घायल युवक आदित्य का अयोध्या में एक निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें:
‘धर्मनिरपेक्ष शब्द को हटाया जाए, यह हमारी संस्कृति का मूल नहीं’ : शिवराज सिंह चौहान
https://bhaskardigital.com/word-secular-should-be-removed-shivraj-singh-chauhan/
लखीमपुर खीरी : लेखपाल की टिप्पणी पर उबाल! ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत
https://bhaskardigital.com/lakhimpur-khiri-anger-over-lekhpal-comment-brahmin-community/
तकलीफ में थीं शेफाली, पति पराग त्यागी कहां थे? मौत के बाद उठे कई सवाल
https://bhaskardigital.com/shefali-was-in-pain-where-was-her-husband-parag-tyagi-many-questions-arose-after-her-death/