Basti : शिक्षकों की बैठक में गूंजा टेट संकट का मामला, अधिवेशन पर चर्चा

  • एकजुटता से होंगे शिक्षक समस्याओं का समाधान – अभय सिंह यादव

Basti : शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, विकास खंड बनकटी के अध्यक्ष एवं जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव और पूर्व माध्यमिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष दुर्गेश राव की संयुक्त अध्यक्षता में बीआरसी बनकटी परिसर में संगठन के पदाधिकारी एवं शिक्षकों की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अभय सिंह यादव ने टेट की अनिवार्यता के सवाल को लेकर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान एवं काली पट्टी बांधकर किए जा रहे विरोध पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षकों को एकजुट होने की आवश्यकता है।

बैठक में नवम्बर में होने वाले शिक्षक अधिवेशन एवं चुनाव पर भी विधिवत चर्चा हुई। संरक्षक सुदर्शन प्रसाद त्रिपाठी और रामचंद्र शुक्ल ने मां सरस्वती पर माल्यार्पण करते हुए बैठक की शुरुआत की। संचालन राकेश मिश्रा ने किया।

बैठक को गिरजेश प्रसाद चौधरी, संघ के मंत्री चंद्रशेखर शर्मा, राम अछैवर चौधरी, कृष्ण बिहारी पाण्डेय, कृष्णकांत त्रिपाठी, मारुफ खान, शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेन्द्र उपाध्याय, इन्दूबाला त्रिपाठी, नीलम, अतुल कृष्ण राज ने संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार यदि टेट मामले में नियमों में संशोधन कर दे तो समस्या का स्वतः समाधान हो जाएगा। केन्द्र सरकार को तत्काल प्रभाव से इस दिशा में पहल करनी चाहिए।

बैठक में मुख्य रूप से नवीन चौधरी, मंजेश राजभर, रवि प्रताप सिंह, आदित्यनाथ त्रिपाठी, मोहम्मद कामरान, रेखा पाण्डेय, हरदीप सिंह, गिरीश चंद्र चौधरी, रामचंद्र चौधरी, रामसागर, गीता यादव, हरेंद्र मौर्य, मुकेश कुमार, अभिराम, उमराव, पवन यादव, आराधना यादव, ध्रुव नारायण दुबे, राघव प्रसाद चतुर्वेदी, जितेंद्र कुमार दुबे, रामू यादव, अजय यादव, महेंद्र सिंह, विभा चौधरी, अबूमाज, दीपक चौरसिया, अजीत जायसवाल, मार्कण्डेय मिश्र, विवेक तिवारी, रविन्द्रनाथ चौधरी के साथ बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षामित्र शामिल रहे।

यह भी पढ़े : अर्जुन बिजलानी ने जीता ‘राइज एंड फॉल’ का खिताब

त्योहारों की मिठास में जहर: दिल्ली-एनसीआर में मिलावटखोरी का बोलबाला, खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें