
Basti: दुबौलिया थाना क्षेत्र में चोरो का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।पिछले एक माह में आधा दर्जन से अधिक लोगों के मकान में चोरी कर लाखों रुपए के जेवरात एवं नगदी लेकर चंपत हो गये। बीती रात थाना क्षेत्र में दो अलग अलग-अलग घरों को निशाना बना कर कीमती जेवरात व नगदी की चोरी हुई। पीड़ितों ने मुकामी पुलिस को तहरीर दे कर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार बीती रात थाना क्षेत्र के चुंगल काजी गांव निवासी कांशीराम के मकान के पीछे दीवाल में लगी खिड़की की लोहे की जाली को काट कर घुसे अज्ञात चोरों ने कमरे में रखे बक्से को तोड़ कर उस में रखा लाखों रूपये के आभूषण और पन्द्रह हजार नगद उठा ले गये।सुबह करीब साढ़े पांच बजे जगने पर जानकारी हुई पीड़ित काशीराम ने बताया कि हम लोग कमरे से सटे दूसरे कमरे में सोये हुए थे सुबह जागने पर जानकारी हुई।
वही इसी गांव से सटे सरैया अतिबल गांव निवासी अजय सिंह के मकान के पीछे दीवाल में लगी ग्रील को उखाड़ कर घुसे चोरों ने आलमारी में रखा लाखों रूपये का जेवर एवं सत्तर हजार रूपये उठा ले गये। सुबह परिजनों को जानकारी हुई। दोनों पीड़ितो ने दुबौलिया पुलिस को अज्ञात चोरों के विरूद्ध तहरीर दे कर कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें:
‘धर्मनिरपेक्ष शब्द को हटाया जाए, यह हमारी संस्कृति का मूल नहीं’ : शिवराज सिंह चौहान
https://bhaskardigital.com/word-secular-should-be-removed-shivraj-singh-chauhan/
लखीमपुर खीरी : लेखपाल की टिप्पणी पर उबाल! ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत
https://bhaskardigital.com/lakhimpur-khiri-anger-over-lekhpal-comment-brahmin-community/
तकलीफ में थीं शेफाली, पति पराग त्यागी कहां थे? मौत के बाद उठे कई सवाल
https://bhaskardigital.com/shefali-was-in-pain-where-was-her-husband-parag-tyagi-many-questions-arose-after-her-death/