
Rudhauli, Basti : मिशन शक्ति के तहत थाना परिसर में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं के लिए एक विशेष साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसमें चयनित छात्राएं एक दिन के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना, अपराध निरीक्षक, वरिष्ठ उप निरीक्षक, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी और डे-ऑफिसर जैसे पदों पर बैठकर पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली की जिम्मेदारी निभाएंगी।
इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना है।साक्षात्कार में थाना रुधौली प्रभारी निरीक्षक, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य, डायरेक्टर प्रेक्सिस विद्यापीठ और महेश प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शामिल होंगे।
प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे ने जानकारी देते हुए कहा कि यह पहल उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस की मंशा को स्पष्ट करती है, जिसका लक्ष्य समाज में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा एवं सम्मान को नई दिशा देना है।