Basti : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

Basti : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुधवार को वृद्धा आश्रम बनकटा में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के संयोजन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ चिकित्सक एवं साहित्यकार डॉ. वी.के. वर्मा ने कहा कि वृद्धजनों के सम्मान से ही समाज विकसित और खुशहाल बनता है। हमें उनके अनुभवों से सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृद्धजन बोझ नहीं, बल्कि समाज की नींव की ईंट हैं।

वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के महामंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि समिति सदैव वृद्धजनों को न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर है।

इस अवसर पर वृद्धा आश्रम के सभी निवासियों को फल, वस्त्र और मिष्ठान वितरित किए गए। आश्रम के संचालक एवं किसान सेवा संस्थान के अध्यक्ष अतुल शुक्ल ने वरिष्ठजन बी.एन. शुक्ल, डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’, साधू शरण शुक्ल, बी.के. मिश्र, ओम प्रकाश धर द्विवेदी, पं. सदानंद शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, जलालुद्दीन कुरैशी और रामविलास शर्मा को अंगवस्त्र एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समिति के सचिव श्याम प्रकाश शर्मा तथा बी.के. मिश्र ने किया। उन्होंने वृद्धजनों की स्थिति, आवश्यकताओं और बदलते सामाजिक संदर्भों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने कहा कि वृद्धजन परिवार, समाज और देश की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्हें सम्मान के साथ अवसर भी प्रदान किए जाने चाहिए।

कार्यक्रम में आश्रम संचालक अतुल शुक्ल, अम्बिकेश्वरमणि त्रिपाठी, अजीत शर्मा, गणेश चौधरी, विजय बहादुर, शुभम शुक्ला, लालचंद वर्मा, रामसागर चौधरी, कृष्णचंद्र पांडेय, जोखनराम, रामसुमेर चौधरी, बद्री प्रसाद चौधरी, गौरीशंकर, ध्रुवचंद्र मिश्र, रेनू सिंह, पं. रामविलास शर्मा सहित वृद्धाश्रम के सभी वरिष्ठजन एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: सोनम कपूर फिर बनेंगी मां: घर में आएगा नया मेहमान!

Jhansi : सड़क हादसों में 273 दिनों में 270 लोगों की मौत

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें