Basti : आत्मनिर्भर भारत संगोष्ठी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन को मजबूत करने का संकल्प

Basti : गणेशपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “आत्मनिर्भर भारत” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला मंत्री श्री अखंड प्रताप सिंह रहे, जिन्होंने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से स्थानीय स्तर पर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेशपुर मंडल अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र कुमार जायसवाल ने की। इस मौके पर आगामी पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

संगोष्ठी में गणेशपुर मंडल महामंत्री श्री ओमकार चौधरी, कार्यक्रम संयोजक आलोक श्रीवास्तव, सह संयोजक अरुण सोनकर एवं प्रीति श्रीवास्तव की सक्रिय भूमिका रही।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख वरिष्ठ नेताओं में कृष्ण चंद्र सिंह, अमन प्रताप सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उमेश तिवारी, मंडल मंत्री उमेश गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश राजभर, वार्ड अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा, आलोक चौरसिया, दिलीप मोदनवाल, शक्ति केंद्र संयोजक अंकुर यादव और परशुराम यादव शामिल रहे।

किसान मोर्चा मंडल मंत्री काशीराम गुप्ता समेत गणेशपुर मंडल के सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का माहौल उत्साहवर्धक और प्रेरणादायक रहा, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें: सरकार ने एससी मुर्मू को आरबीआई का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया

Kasganj : दीवार में नकब लगाकर चोर ले उड़े लाखों के जेवरात, पुलिस जांच में जुटी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें