Basti : रुधौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दलित महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rudhauli, Basti : लंबे समय से फरार चल रहे दुष्कर्म और मारपीट के आरोपी को रुधौली पुलिस ने बड़ेवन, बस्ती के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ गत वर्ष अक्टूबर में रुधौली थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। तभी से वह फरार चल रहा था। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग की है।

जानकारी के अनुसार अयोध्या जनपद के कुमारगंज थाना क्षेत्र के गणेशपुर भेलईपुरवा गांव निवासी अरविंद तिवारी पुत्र जगनारायण तिवारी ने एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसे मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट करने तथा अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक एजाज अहमद, कॉन्स्टेबल अंकित राय और कॉन्स्टेबल राजू यादव ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने कहा कि आरोपी अरविंद कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है और रिमांड पर लेने का निवेदन किया गया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें