बस्ती : हाथों में मेंहदी रचाकर रंगोली बनाकर मनाया गया मतदान पर्व

रंगोली बनाती महिलाएं

हर्रैया/बस्ती। प्राथमिक विद्यालय चमरहिया में मिशन शक्ति  के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह तथा महिला अभिभावकों और छात्राओं  द्वारा मतदान पर्व का आयोजन किया गया।इस अवसर पर महिलाओं के हाथ में शत प्रतिशत मतदान को प्रेरित करने वाले श्लोगन मेंहदी  सजाया और रंगोली बनाया। 
     इस मौके पर मौजूद महिलाओं ने वोटवा हमार अधिकार, सबसे पहले करब मतदान। जागो मतदाता विधाता बनो भारत के आदि गीत द्वारा मतदान करने के लिए लोगों को उत्साहित  किया तथा  हाथों में मेंहदी सजाकर भव्य रंगोली का निर्माण किया। रंगोली को शत् प्रतिशत मतदान को प्रेरित करने वाले संदेश से सजाया गया। इस अवसर पर मिशन शक्ति की नोडल तथा प्रधानाध्यापिका भारती शुक्ला ने कहा कि भारत का भविष्य महिलाओं की जागरूकता तथा सहभागिता से सशक्त और सुरक्षित होगा । हमारी जिलाधिकारी का संदेश है कि महिला अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

महिलाओं को स्वविवेक का प्रयोग करते हुए निर्भय होकर मतदान करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर रंगोली निर्माण  में महक, प्रिया, साक्षी, नताशा, खुशबू, अंजलि, शुचि, अंशिका ,दुर्गावती पांडे, सिद्धांती देवी,अमिरता,रेनू, उर्मिला आदि उपस्थित थी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

दीपिका चिखलिया बन सकती थीं ‘राम तेरी गंगा मैली’ की हीरोइन, लेकिन किस्मत ने बनाया ‘सीता’ MS Dhoni बोले : मुझे जवाब देने की जरूरत नहीं, मेरी फैन फॉलोइंग ही काफी है साई सुदर्शन ने जड़ा धमाका, टी-20 में बिना जीरो आउट हुए बनाए सबसे ज्यादा रन सेना के नये कमांडर होंगे एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारत से अधूरे इलाज के बाद लौटे पाकिस्तानी किशोर की गुहार, बोला- पीएम मोदी मेरी मां को कराची लौटने दें