Basti : पुलिस ने ‘सुरक्षित नारी, सशक्त प्रदेश’ थीम पर बेटियों को किया जागरूक

Rudhauli, Basti : मिशन शक्ति फेज-5 के तहत नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन और नारी सम्मान को बढ़ाने के लिए रुधौली थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार एवं महिला सुरक्षा केंद्र मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक सरोज माला के नेतृत्व में श्रीनेत पब्लिक इंटर कॉलेज, बांसखोर कला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय की छात्राओं को जागरूक किया गया।

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि नारियां हमारे समाज का गौरव हैं। यदि उन पर अत्याचार होगा, तो समाज को सही दिशा नहीं मिल पाएगी। नारियां पहली शिक्षक होती हैं, जो बच्चों को सही मार्ग दिखाने का काम करती हैं। ऐसे में जब समाज में नारी सुरक्षित रहेगी, तभी प्रदेश भी सशक्त बनेगा।

उपनिरीक्षक सरोज माला ने छात्राओं को ‘गुड टच और बैड टच’ के बारे में विस्तार से समझाया। बेटियों को अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत रहने की जानकारी दी गई। जनपद स्तरीय महिला सुरक्षा केंद्र पदाधिकारी निरीक्षक संजय दूबे ने छात्राओं को आत्मरक्षा के कई गुर सिखाए। साथ ही यह भी बताया कि बेटियां आत्मनिर्भर कैसे बन सकती हैं।

एंटी रोमियो पदाधिकारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने सुरक्षा के कई उपाय बताए, जिससे छात्राओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा का भाव जागृत हो।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक जयप्रकाश, महिला कांस्टेबल पूनम यादव, रीना गौड़, सपना यादव, मनभावती, अंजू राजभर, रश्मि सिंह, विद्यालय के प्रबंधक ओमहरी सिंह और प्रधानाचार्य हरीश प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें: एशिया कप 2025: पाकिस्तान ने ‘करो या मरो’ मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, फाइनल की उम्मीदें बरकरार

श्रेयस अय्यर ने टेस्ट और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से मांगा ब्रेक, फिटनेस पर देंगे ध्यान

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें