Basti : नगर पालिका अध्यक्ष ने किया मूर्ति विसर्जन तैयारियों का निरीक्षण

Basti : बस्ती शहर और आसपास की देवी प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार को अमहट घाट पर विधि-विधान से परंपरानुसार किया जाएगा। सोमवार को हवन सम्पन्न हुआ।

नगर पालिका परिषद की ओर से देवी प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु व्यापक तैयारियां की गई हैं। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा ने वरिष्ठ भाजपा नेता अंकुर वर्मा के साथ तैयारियों का निरीक्षण किया। कुंआनो तट पर प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि मूर्ति विसर्जन में किसी प्रकार का व्यवधान न आए।

अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका की ओर से विसर्जन की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। निरीक्षण के दौरान कृष्ण कुमार पांडेय ‘सोनू’, राम स्नेही यादव, अर्पित निगम, दुर्गेश त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, राजाराम, बब्लू श्रीवास्तव, अरुण तिवारी के साथ ही अनेक सभासद और नगरपालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : Today Gold Rate : घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का सिलसिला बरकरार, नए शिखर पर सोना और चांदी

साउथ से लेकर नॉर्थ तक गूंजा ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जादू

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें