
बस्ती: जिले में पुलिस विभाग ने बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार, तत्काल प्रभाव से ये अधिकारी अपने-अपने नए पदभार ग्रहण करेंगे।
तबादलों की सूची इस प्रकार है
निरीक्षक चन्दन कुमार को प्रभारी निरीक्षक नगर से हटाकर प्रभारी निरीक्षक सोनहा बनाया गया है।
उपनिरीक्षक विश्वमोहन राय को गांधी नगर थाना कोतवाली से हटाकर थानाध्यक्ष नगर नियुक्त किया गया है।
निरीक्षक संजय कुमार को यूपी-112 से हटाकर थाना लालगंज भेजा गया है।
उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को थानाध्यक्ष दुबौलिया से हटाकर थानाध्यक्ष मुंडेरवा नियुक्त किया गया है।
उपनिरीक्षक आलोक श्रीवास्तव को अपराध शाखा से हटाकर थानाध्यक्ष कप्तानगंज बनाया गया है।
निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को थाना छावनी से हटाकर प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया नियुक्त किया गया है।
निरीक्षक शशांक शेखर राय को थाना लालगंज से हटाकर अपराध शाखा भेजा गया है।
उपनिरीक्षक सुनील कुमार गौड़ को थानाध्यक्ष कप्तानगंज से हटाकर अपराध शाखा में तैनात किया गया है।
उपनिरीक्षक अतुल कुमार अंजन को थानाध्यक्ष मुंडेरवा से हटाकर अपराध शाखा भेजा गया है।










