बस्ती : ओरीजोत मोहल्ले में अधूरा विकास कार्य, नाली बंद होने से जलजमाव

बस्ती। नगर पालिका के वार्डों के विकास का हाल बुरा है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पालिका द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर के एक क्षेत्र में बीते 10–15 दिनों से नाली को एक ओर से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस वजह से बरसात और नाली का पानी जमा होकर स्थानीय नागरिकों के लिए गंभीर समस्या बन गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि विकास कार्य के नाम पर आधा-अधूरा काम कर दिया गया है। नाली का गंदा पानी अब लोगों की निजी संपत्तियों में छोड़ा जा रहा है, जिससे घरों के सामने गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। नागरिकों ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि क्या सिर्फ़ फ़ीता काट देने से ही विकास कार्य पूरे हो जाते हैं? लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने और स्वच्छ भारत अभियान की वास्तविक भावना के अनुसार स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें