Basti : धनतेरस पर स्थापित लक्ष्मी प्रतिमाओं का अयोध्या सरयू घाट में विसर्जन

Makhoda Dham, Basti : परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर, हैदराबाद, चौरी, छेदियापारा, धेनुगावां सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। पांच दिन से चल रही गणेश-लक्ष्मी पूजा शुक्रवार को सम्पन्न हुई। धनतेरस के दिन धन वर्षा की देवी लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापना की परंपरा रही है। परंपरा के अनुसार, धनतेरस पर स्थापित लक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन गाजे-बाजे और जयकारों के साथ शुक्रवार शाम को अयोध्या स्थित सरयू नदी के घाट पर किया गया।

परशुरामपुर के एसओ भानू प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कुल 42 स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं, जिनमें से 20 प्रतिमाओं का विसर्जन मखौड़ा में और शेष को अयोध्या स्थित नदी में किया गया। विसर्जन के दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी और उपद्रवियों पर विशेष नजर रखी गई।

विसर्जन के दौरान मंडली के अध्यक्ष गोलू कश्यप, प्रमोद कैटर्स, फूलचंद कश्यप, धानी कुमार मौर्य के अलावा सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज रमेश कुमार शहानी अपनी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।

यह भी पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के गांव पहुंच कर जननायक को किया नमन

मुख्यमंत्री योगी का बड़ा निर्णय, 30 साल बाद बढ़ेंगे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के वित्तीय अधिकार

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें