Basti : छात्राओं को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत किया गया जागरूक

Saltua, Basti : थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव द्वारा हंसराज इंटर कॉलेज, गनेशपुर की छात्राओं के लिए सुरक्षा के दृष्टिगत मिशन शक्ति अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति कार्यक्रम में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी सशक्तिकरण के बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जैसे – 1090 (वीमेन पावर लाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (एंबुलेंस सेवा), साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर हेल्प वेबसाइट www.cybercrime.gov.in तथा थाने का CUG नंबर 9454403124।

छात्राओं को जागरूक किया गया और महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने अपनी सुरक्षा संबंधी विचारों को खुलकर साझा किया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें