Basti : महिला सुरक्षा को लेकर छात्राओं को किया गया जागरूक

Sonha, Basti : सोनहा पुलिस नारी सुरक्षा नारी स्वालंबन सुरक्षित नारी सशक्त प्रदेश के तहत महिला सुरक्षा केन्द्र एंटी रोमियो टीम थाना सोनहा की ओर से मिशन शक्ति 5,0 के तहत महिलाओं बालिकाओं छात्राओं को जागरुक किया गया। प्रभारी निरीक्षक सोनहा चन्दन कुमार ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी व एसपी अभिनन्दन ,अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कान्त व सीओ स्वर्णिमा सिंह के निर्देश पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी सशक्तिकरण के बारे में कानून की जानकारी दी गई।

उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर के बारे में जानकारी दी गई। सोनहा थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर एंटी रोमियो चेकिंग की गई। संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया व दो लोगों से माफीनामा भरवाया गया। दस मनचलों को हिदायत देकर छोड़ा गया । प्रभारी निरीक्षक सोनहा चन्दन कुमार ने बताया कि सोनहा थाना की टीम में निरीक्षक रमजान अंसारी, उपनिरीक्षक जय प्रकाश तिवारी, हेण्ड कांस्टेबल अशोक , महिला कांस्टेबल मंजू यादव , महिला कांस्टेबल अर्चना की ओर से सोनहा थाना क्षेत्र में प्रतिदिन क्षेत्र के विद्यालयों पर बालिकाओं छात्राओं को जागरुक किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें