
बस्ती। शहर के पांडेय बाजार चौराहे पर जायसवाल क्लॉथ हाउस में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इसमें लाखों का नुकसान हुआ है।
शहर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पांडे बाजार में स्थित मनीष जायसवाल पुत्र संतलाल जायसवाल लंबे समय से जयसवाल क्लॉथ हाउस के नाम से कपड़े की दुकान चलाते हैं। गुरुवार को तकरीबन 4:00 बजे अज्ञात कारणों से दुकान के अंदर आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने वही निकट रहने वाले मनीष को सूचना दी इसके बाद अग्नि समन विभाग को भी सूचना दे दी गई। कुछ देर में वहां भारी भीड़ एकत्रित हो गई।
लोगों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक लाखों का कपड़ा और लकड़ी का सामान जल गया था। दुकानदार के मुताबिक इस दुर्घटना में तकरीबन 9 लख रुपए का नुकसान हुआ है। फिलहाल आप पर काबू पा लिया गया है वहां स्थिति सामान्य है।
यह भी पढ़े : यूपी विधानसभा ने रचा इतिहास : कल सुबह 11 बजे से ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ पर चर्चा जारी