
- किसानों ने गन्ना माफियाओं पर लगाया आरोप
Dubaulia, Basti : बभनान चीनी मिल से जुडे गन्ना क्रय केंद्र बंजरिया सूबी पर रविवार को किसानो ने गन्ना तौल रोकते हुए जमकर प्रदर्शन नारेबाजी किया। किसानों का आरोप है कि हम लोगों का गन्ना तौल बंजरिया सूबी क्रय केंद्र पर होता चला आ रहा है। जबकि अचानक हम लोगों का गांव विशुनदासपुर गन्ना क्रय केंद्र से जोड़ दिया गया ऐसे में जबतक हम लोगों का गन्ना तौल बंजरिया सूबी पर फिर से नहीं हो जाता हम लोग गन्ना तौल नहीं होने देंगे।
जानकारी के अनुसार बभनान चीनी मिल के बंजरिया सूबी क्रय केंद्र वर्ष 2003 से बरसांव गांव में चल रहा था। जिससे आधा दर्जन से अधिक गांवों के किसानों का गन्ना तौल इस केन्द्र पर होता चला आ रहा था। इस वर्ष भी इसी केन्द्र पर तौल हो रहा था अचानक कुछ लोग की मिलीभगत से सुविखा बाबू गांव और भूअरिया गांव को बंजरिया सूबी गन्ना क्रय केंद्र से हटा कर बिना किसानों की सहमति से विशुनदासपुर क्रय केंद्र से जोड़ दिया गया।
किसान श्रीराम सिंह शिव सदन , चतुर्गुन राजभर छोटू राम, इन्द्र प्रताप, राजकुमार सहित अन्य किसानों का आरोप है कि गन्ना माफियाओं की मिली भगत से मिल प्रशासन ने बिना हम लोगों की सहमति लिये हम लोगो का गांव बंजरिया सूबी गन्ना तौल केंद्र से हटा कर विशुनदासपुर गन्ना क्रय केंद्र से जोड दिया गया। पहले जहां तौल होता था उस की दूरी सिर्फ तीन किलोमीटर थी जबकि विशुनदासपुर गन्ना तौल केंद्र की दूरी आठ से दस किलोमीटर है। ऐसे में जबतक फिर से हम लोगों का गांव पुराने क्रय केंद्र से नहीं जोड दिया जाता तब तक हम लोग गन्ना तौल नहीं होने देंगे।










