Basti : आग बुझाते समय गंभीर रूप से झुलसे किसान ने तोड़ा दम

Dubaulia, Basti : दुबौलिया थाना क्षेत्र के खुशहालगंज गांव निवासी एक किसान गन्ने की फसल में लगी आग को बुझाते समय गम्भीर रूप से झुलस गए थे, जिनका इलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। बीती रात इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार 9 नवंबर की दोपहर खजांचीपुर गांव के सिवान में करिया यादव के गन्ने की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। खुशहालगंज निवासी हरिनाथ सिंह आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे थे। अचानक आग की लपटों में घिरकर वह गम्भीर रूप से झुलस गए थे। उनका इलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।

बीती रात अचानक हालत गंभीर होने पर उनकी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। हरिनाथ सिंह की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं क्षेत्रीय जनों की भीड़ लग गई।

हरिनाथ सिंह सरल, मृदुभाषी तथा समाज सेवा में सदैव तत्पर व्यक्तित्व के धनी थे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें