
बस्ती। दुबौलिया के कई गांवों के ऊपर लोगों ने ड्रोन उड़ते हुए देखे हैं। और एक व्यक्ति के छत के नजदीक आने पर उसने डायल 112 पर भी सूचना दिया था। थाना क्षेत्र के सिसौनी, जोगहटा, जीवपुर दुबौलिया, खलवा, धरमूपुर आदि में मंगलवार, बुधवार की आधी रात को अलग-अलग ड्रोन उड़ते दिखाई दिए, इससे लोगों में दहशत फैल गई।
लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल की हैं। जिससे अफवाहों का माहौल गर्म बना हुआ है। कुछ चोरों द्वारा रेकी की बात कह रहे हैं तो कुछ पश्चिमी यूपी की तरह यहां भी नदियों के सर्वे का हवाला दे रहे हैं। ड्रोन उड़ते देख इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। लेकिन ड्रोन का कोई सुराग नही लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्रोन 50-60 फीट की ऊंचाई पर कई बार गांव के ऊपर ही चक्कर लगाते रहे। रात के 9:00 के बाद देखना शुरू होते हैं और करीब 2:00 बजे तक यह गांव के ऊपर दिखाई पड़ते रहते हैं।
यह भी पढ़े : ‘मैं चोर नहीं…’ अफवाह बनी जानलेवा! व्यापारी को चोर समझकर पीटा, 25 लोगों पर FIR दर्ज