Basti : जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं

Rudhauli, Basti : जिलाधिकारी रवीश गुप्ता शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुँच कर फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने ने सभी अधिकारियों को समय से गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। एक फरियादी बार बार एक ही समस्या को लगातार कई महीनो से उठाता रहा लेकिन उसका समधान नहीं हुआ। उन्होंने नारजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी पुनरावृति नहीं होनी चाहिए। निस्तारण करते समय गुणवत्ता का पूरा ध्यान रख कर ही काम करें जिसे आवेदको को परेशान ना होना पड़े।

आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 24 लोंगो ने अपनी समस्या का पंजीकरण कराया। जिसमे राजस्व विभाग का 19, विद्युत विभाग का एक, समाज कल्याण का एक, पूर्ति विभाग से एक, वन विभाग का एक एवं कृषि विभाग का एक मामला शामिल रहा। पांच आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया है जबकि शेष मामलो को सम्बंधित विभाग के कर्मियों को सौंपा गया है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश, क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह, तहसीलदार रवि यादव, नायब तहसीलदार नीरज सिंह, खण्ड विकास अधिकारी योगेन्द्र राम त्रिपाठी, खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार, पूर्ति निरीक्षक नवीन कुमार पाण्डेय, सहित तमाम जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें