Basti : डीआईजी ने रुधौली थाने पर साइबर हेल्प डेस्क का किया शुभारम्भ

Rudhauli, Basti : पुलिस उप महानिरीक्षक (बस्ती रेंज) संजीव त्यागी ने रुधौली थाने पर मिशन शक्ति केंद्र व साइबर हेल्प डेस्क का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने मिशन शक्ति फेज 5 के लिए बेहतर कार्य करने वाली नीलम गोंड, निशा कसौधन, प्रीति गुप्ता, अर्चना पाण्डेय व प्रियंका एवं मिशन शक्ति केंद्र की महिला आरक्षी पूनम यादव को सम्मान पत्र देकर उनका हौंसला बढ़ाया।

साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता कार्यक्रम के दौरान फेक न्यूज़ को रोकने में 50 डिजिटल वॉरियर को परिचय पत्र देकर सम्मानित किया गया। जबकि रूधौली क्षेत्र के 15 ऐसे व्यक्तियों, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को साइबर योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ऐसे पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मी को जिन्होंने अपने कार्य के अतिरिक्त सरकार द्वारा चलाये जा रहे साइबर जागरूकता एवं साइबर अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उन्हें भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 10 विद्यालयों के चुनिंदा छात्राओं को साइबर एवं मिशन शक्ति के तहत प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। डीआईजी द्वारा साइबर जागरूकता एवं मिशन शक्ति फेस 5 में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार व उनकी टीम द्वारा किये गए उत्कृट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विजय तिवारी, सुजीत सोनी, नीलमगोंड, प्रियंका, प्रीति, राजकुमार पांडे, गिरिजा शंकर गौड़ आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें