
Rudhauli, Basti : नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5.0 का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से की। उन्होंने कहा कि हमारा उदेश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। जब महिलाएं सशक्त होगी तो घर परिवार और समाज सशक्त होगा। प्रदेश में हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कटि बद्ध है।
रुधौली थाना परिसर में इस कार्यक्रम को दिखाने के लिए प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बड़ा टीवी लगाकर मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम को सुनाने के लिए क्षेत्रीय सम्भ्रान्त लोगों को आमंत्रित किया गया था जिसमे बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भागीदारी की।
इससे पूर्व थानो पर महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वाड, महिला बीट पुलिसिंग के माध्यम से महिलाओं को न्याय दिया जाता था अब मिशन शक्ति 5.0 शुरू किया गया है इन सभी एक साथ समाहित कर महिला सुरक्षा को समर्पित करते हुए व्यापक रूप से इसका दायरा बढ़ाने के लिए महिला सुरक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है।
रुधौली महिला सुरक्षा केंद्र का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी की नीलम गौड़ ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार सिंह, सुशान्त पाण्डेय, रवि सिंह, सुजीत सोनी, प्रियंका कश्यप, राकेश शर्मा, विजय तिवारी, दीपक सिंह सहित काफ़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।