
Basti : भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन द्वारा ब्राह्मण समाज के विरुद्ध अपमानजनक भाषा का प्रयोग किए जाने से समाज के विभिन्न वर्गों में आक्रोश है। मंगलवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पांडेय, जिलाध्यक्ष नवीन दुबे के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी तथा ब्राह्मण समाज के लोग कोतवाली पहुंचे और आर.के. आरतियन के विरुद्ध लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाल ने आश्वासन दिया कि मुकदमा दर्ज कराकर शीघ्र गिरफ्तारी कराई जाएगी।
इसके बाद राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा तथा मांग की कि ब्राह्मण समाज के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने वाले आर.के. आरतियन को गिरफ्तार कराया जाए। अधिकारियों ने प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ब्राह्मण समाज के अमरेंद्र कुमार पांडेय ‘शिबलू’ ने कहा कि कुछ लोग बस्ती का वातावरण विषाक्त करना चाहते हैं, लेकिन उनके मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिला महामंत्री संजय कुमार शुक्ल, धीरेंद्र पांडेय ‘लल्लू’, अंकित त्रिपाठी, अशोक मिश्र, विकास उपाध्याय आदि ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि दोषी गिरफ्तार नहीं हुआ तो ब्राह्मण समाज चुप नहीं बैठेगा।
सवर्ण आर्मी अध्यक्ष अनिल मिश्र, विश्व हिंदू महासंघ युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, करणी सेना के पूर्वांचल प्रवक्ता रोलू सिंह, जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह श्रीनेत आदि ने ब्राह्मण समाज का समर्थन करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव सद्मार्ग दिखाया है। ब्राह्मण समाज का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांग की गई कि दोषी को गिरफ्तार कर कड़ा सबक सिखाया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का दुस्साहस न कर सके।
कोतवाली में तहरीर देने और उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के दौरान देवी दयाल पांडेय, रवि शुक्ल, उपेंद्र शुक्ल, अजय पांडेय, अतुल पांडेय ‘मोनू’, राहुल शुक्ल, सौरभ दुबे, विवेक मिश्र, उदय पांडेय, प्रियांक शुक्ल, राजन तिवारी, आकाश पांडेय, अर्चित तिवारी, सचिन पांडेय, दिनेश तिवारी, विपिन शुक्ल, शिवम तिवारी, सुंदरम शुक्ल, सुधांशु त्रिपाठी, संतोष शुक्ल, अनिल पांडेय, सुधांशु पाठक, उत्कर्ष शुक्ल, रामकृष्ण, मोनू दुबे, शानू पाठक, नितिन मिश्र, अमरेश पांडेय, सच्चिदा पांडेय, विकास तिवारी, रमन पांडेय सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











