Basti : सड़क किनारे मिली महिला सफाई कर्मी की लाश

Bhanpur, Basti : सोनहा थाना क्षेत्र के बैडवा समय माता धर्मकाटा के पास रविवार की सुबह एक महिला का शव पाया गया। मृतका की पहचान ग्राम आहर निवासी सुनीता 38 वर्ष, पुत्री बुधई के रूप में की गई है। वह सल्टौआ ब्लॉक की सरैनी ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थी।

परिजनों ने बताया कि सुनीता शनिवार शाम 4 बजे भानपुर से निकली थी, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर भी कुछ पता नहीं चला।

रविवार की सुबह बस्ती–डुमरियागंज मार्ग के पास, लगभग 15 फीट नीचे खाई में उसका शव पड़ा मिला। शव के पास एक बाइक भी पाई गई। बताया गया कि महिला बाइक चलाना जानती थी।

राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी महेश सिंह और फॉरेंसिक टीम के मनजीत कुमार मौके पर पहुंचकर हर पहलू पर जांच कर रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।

परिजनों के अनुसार, मृतका सुनीता चार बहनों और पांच भाईयों में चौथे नंबर पर थी। उनके दो भाई पहले ही स्वर्गवासी हो चुके हैं और माता-पिता भी जीवित नहीं हैं। परिजनों ने बताया कि सुनीता की शादी 10 साल पहले हुई थी, लेकिन पति से तलाक हो चुका था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें