Basti : भाजपा की पहल, संगठन-प्रशासन की संयुक्त बैठक, जनहित में त्वरित समाधान का संकल्प

Bhanpur, Basti : तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी भानपुर हिमांशु कुमार, सोनहा थाना प्रभारी चन्दन कुमार एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक की पहल भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विवेकानन्द मिश्र जी ने की। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को अधिकारियों के समक्ष रखा और उनके त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। बैठक में बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य समस्याएं एवं थानों की समस्याओं तथा जनहित से जुड़े अन्य विषयों पर कार्यवाही पर भी चर्चा हुई।

जिलाध्यक्ष श्री विवेकानन्द मिश्र जी ने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य जनता तक सरकार की योजनाएँ पारदर्शी रूप से पहुँचाना है। संगठन और प्रशासन मिलकर कार्य करेंगे तो जिले के विकास एवं जनता की समस्याओं का समाधान और तेजी से होगा। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि थानों एवं तहसीलों में किसी भी भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि के सम्मान में कोई कमी न हो, उनकी बातों को गंभीरता से सुना जाए और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें: सरकार ने एससी मुर्मू को आरबीआई का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया

Kasganj : दीवार में नकब लगाकर चोर ले उड़े लाखों के जेवरात, पुलिस जांच में जुटी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें