Basti : महिला अस्पताल में प्रसूताओं को बेहतर सेवा, समय पर भोजन और दूध की उपलब्धता

  • महिला अस्पताल की आंखों देखी सेवा – समय पर मिलता है दूध, फल और पूर्ण भोजन

Basti : प्रसूताओं को बेहतर सहयोग और चिकित्सीय सेवाओं के साथ-साथ जननी सुरक्षा के सभी उपाय अस्पताल प्रशासन की ओर से किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सफाई की बेहतर व्यवस्था के साथ-साथ प्रसूताओं को समय पर खाना और नाश्ता भी दिया जा रहा है। मानक के अनुसार सुबह दूध, दोपहर में खाना और शाम को फल प्रदान किए जा रहे हैं। यही नहीं, अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सेवा सुनिश्चित करने के लिए सीएमएस डॉ. अनिल कुमार लगातार निगरानी रख रहे हैं।

शहर के एकमात्र महिला अस्पताल को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी सक्रियता से जुटा है, वहीं महिला चिकित्सालय प्रशासन भी पूरी मेहनत कर रहा है। इसी कड़ी में करीब सौ वर्ष पुराने जर्जर चिकित्सालय भवन में बेहतर सेवाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।

अस्पताल में प्रसूताओं के लिए शासन के निर्देशानुसार भोजन और नाश्ते की व्यवस्था की गई है। इसके लिए एक संस्था को जिम्मेदारी दी गई है, जो लगातार गुणवत्ता युक्त भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराती है। सुबह की पाली में दूध, ब्रेड और आवश्यक सामग्री दी जाती है। इसके अलावा दोपहर और रात में भी गुणवत्तापरक भोजन प्रदान किया जाता है।

हालांकि कुछ अराजक तत्व व्यवस्था में बाधा डालने की कोशिश करते हैं, लेकिन सख्ती के चलते उनकी कोशिश सफल नहीं हो रही है। अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के अलावा सभी जांच निशुल्क उपलब्ध हैं। इसके अलावा सफाई, पेयजल और अन्य सेवाओं को भी सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। बाहर से आने वाले मरीजों को ऑनलाइन पर्चा बनवाने की सुविधा भी दी गई है। चिकित्सीय सेवाओं के अलावा दवा, जरूरत की जांच, अल्ट्रासाउंड और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं का सहयोग भी अब सक्रिय रूप से मिल रहा है।

सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि तमाम सुविधाओं के अलावा दूध और भोजन की व्यवस्था बेहतर है और अस्पताल को और अधिक गतिशील बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Sitapur : नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण किया
परेशान न हों, इलाज में मदद करेगी सरकार : मुख्यमंत्री

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें