Basti : नारी शक्ति कार्यक्रम के तहत किया गया जागरूक

Parshurampur, Basti : पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह तथा थानाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल विकास सिंह, कांस्टेबल सौरभ सिंह, महिला कांस्टेबल माला देवी और महिला कांस्टेबल शालिनी शुक्ला द्वारा थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती में मिशन शक्ति दीदी अभियान के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज श्रृंगीनारी व श्रृंगीनारी मेला परिसर में महिलाओं की उपस्थिति में महिला सशक्तिकरण संबंधी विषयों पर उन्हें जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत कानून की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों
1090 वीमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा थाने का सी.यू.जी. नंबर 9454403120 के बारे में जानकारी दी गई और महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई।

बच्चों को गुड टचबैड टच तथा आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए पुलिस ने मु.अ.सं. 165/25 धारा 137, 65(2) बीएनएस व 9एम/10 पाक्सो एक्ट से संबंधित पीड़िता अनु गिरी पुत्री श्रवण, ग्राम सहसराव, थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती से मिलकर वार्ता की। पीड़िता की दादी ने बताया कि कोई समस्या नहीं है। पीड़िता अनु गिरी अपनी मां के साथ दवा लेने हेतु बस्ती गई है, अब कोई समस्या नहीं है।

तत्पश्चात थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए एंटी रोमियो चेकिंग की गई। संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई तथा मनचलों से माफीनामा भरवाकर हिदायत देकर छोड़ा गया। स्कूल से वापस आ रहे बच्चों को सड़क पर बायीं ओर चलने की हिदायत दी गई।

ये भी पढ़ें: केएल राहुल गोवा गार्डियंस के सह-मालिक बने, चौथे पीवीएल सत्र से पहले लीग में पदार्पण


Bareilly : आजम खान की रिहाई से मुस्लिम समाज में खुशी, अखिलेश एहसान फरामाेश – रजवी बरेलवी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें