
Bankati, Basti : शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना लालगंज पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में श्यामसुन्दर पुत्र परमात्मा, रामकिशोर उर्फ लड्डू पुत्र परमात्मा, मोनू उर्फ सुशील, तथा राहुल पुत्र मनीराम शामिल हैं। ये सभी निवासी ग्राम धौरुखोर, थाना लालगंज, जनपद बस्ती के हैं।
पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170/126/135 भा.ना.सं. के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक देवब्रत शर्मा, हेड कांस्टेबल रामसकल यादव, तथा कांस्टेबल पुष्कर यादव और पंकज कुमार की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।










