बरेली : यूपी में पहली बार गठित हुई महिला SOG टीम, पांच महिला कांस्टेबल शामिल

बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस में पहली बार महिला एसओजी टीम का गठन किया गया है। बरेली दक्षिण की एसपी अंशिका वर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बरेली पुलिस ने महिला एसओजी टीम का गठन किया है, जिसमें वर्तमान में पांच महिला कांस्टेबल तैनात हैं।

इन महिलाओं को सेल्फ डिफेंस और मिक्स मार्शल आर्ट की प्रशिक्षण प्रदान की गई है। इसके साथ ही, इन्हें क्राइम एनालिसिस और तकनीकी सर्विलांस के क्षेत्र में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कदम महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस बल में उनके योगदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है। यह उत्तर प्रदेश पुलिस में पहली बार ऐसी महिला टीम का गठन है, जो अपराधों से निपटने और सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बरेली दक्षिण की एसपी अंशिका वर्मा ने बताया, “बरेली पुलिस द्वारा महिला SOG टीम का गठन किया गया है। जिसमें अभी 5 महिला कांस्टेबल तैनात हैं। इनको सेल्फ डिफेंस और मिक्स मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी गई है। इनको क्राइम एनालिसिस और टेक्निकल सर्विलांस में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। यूपी पुलिस में पहली बार महिला SOG टीम का गठन किया गया है।”

यह भी पढ़े : आधी रात को मुनीर ने किया था पाक पीएम शरीफ को फोन, कहा- ‘हमला हो गया…’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत जो लोकसभा जीतता है विधानसभी जीतता है संसद का मानसून सत्र 21 जुलाईव से होगा शुरु रिलीज से पहले जानकी फिल्म देखेंगे केरल हाईकोर्ट के जज हरियाणा रोडवेज बस के सामने लहराई पिस्तौल…