बरेली : ट्रांसपोर्टर व्यापारियों को साथ लेकर सड़क से व्यवस्था तक लड़ेंगे लड़ाई

बरेली। उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्ट यूनियन अब व्यापारी नेताओं का साथ प्राप्त करते हुए सड़क से व्यवस्था तक संघर्ष करेंगे। यह कहना है महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला का। वह शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। अपने संगठन को ताकतवर बनाने की गरज से संगठन का विस्तार करते हुए उन्होंने यूनियन में व्यापारी नेताओं का सहयोग प्राप्त कर लिया।

अपने संगठन का विस्तार करते हुए उन्होंने बताया कि विशाल मल्होत्रा को संरक्षक, राजकुमार राजपूत को जिला प्रभारी, अनिल अग्रवाल को जिला अध्यक्ष, विशाल गोयल को जिला महामंत्री और नवी यार खान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। श्री शुक्ल ने आरोप लगाया की आरटीओ की मनमानी के चलते ट्रैकों में ओवरलोडिंग कराई जा रही है।

ट्रांसपोर्ट व्यापार से जुड़े लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया की आरटीओ विभाग की मिली भगत से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को दयनीय बनाकर सीमेंट को ट्रक के स्थान पर ट्रालियों पर लदान कराया जा रहा है। इस मौके पर दीपक द्विवेदी, प्रभजीत सिंह, राजन सिंह, सनी बग्गा, फरहत अली, जीशान खान, लइक अहमद आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें