बरेली : बिथरी चैनपुर में प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दूर तक उठती रहीं लपटें

Bareilly : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिथरी चैनपुर इलाके में बुधवार रात एक बड़ी घटना हुई। यहां उड़ला गांव के पास एक प्लाईवुड फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की खबर मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे फैक्ट्री में आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं, जिससे आस-पड़ोस के लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए और पूरे इलाके में दहशत फैल गई। आग की तीव्रता के कारण धुआं आसमान में फैल गया और वातावरण जलने की गंध से भर गया।

कर्मचारियों ने शुरुआत में आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन फैक्ट्री में भारी मात्रा में प्लाईबोर्ड, लकड़ी और केमिकल होने के कारण आग बहुत तेजी से फैल गई। तेज हवा की वजह से आग फैक्ट्री के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक तेजी से फैल गई।

अफरातफरी के माहौल में, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने सूझबूझ से आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया। कड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान, स्थानीय लोगों में डर और घबराहट का माहौल बना रहा। पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम किया।

आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में भारी मात्रा में प्लाईबोर्ड, लकड़ी और ज्वलनशील रसायन रखे हुए थे, जिसकी वजह से आग इतनी तेजी से फैल गई। आग के कारण फैक्ट्री का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो गया है।

फिलहाल, प्रशासन ने आग लगने के कारणों का पता लगाने और नुकसान का आकलन करने के लिए जांच शुरू कर दी है। आग कितने का नुकसान हुआ है, इसका भी अभी आकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : व्हाइट हाउस के पास फायरिंग किसने की? अफगानिस्तान कनेक्शन; 2021 में आया था अमेरिका

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें